Solan: नौणी विवि में पढ़ाई हुई महंगी, स्नातक व पीजी की फीस में 20,000 से 45,000 की बढ़ौतरी

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jul, 2026 08:27 PM

solan university fees hike

डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी में पढ़ाई अब बहुत महंगी हो गई है। गरीब परिवार के छात्र के लिए नौणी विवि से बीएससी करना आसान नहीं रहा।

सोलन (पाल): डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी में पढ़ाई अब बहुत महंगी हो गई है। गरीब परिवार के छात्र के लिए नौणी विवि से बीएससी करना आसान नहीं रहा। विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए फीस में बेतहाशा वृद्धि की है। बी.एससी., पीजी सहित प्रोफैशनल डिग्री की नॉर्मल सीट व सैल्फ फाइनांसिंग सीट की फीस में 20,000 से 45,000 रुपए की बढ़ौतरी की है। फीस में बढ़ौतरी करने के बाद हो रहे विरोध को देखते हुए नौणी विवि प्रशासन इस पर रिव्यू करने का विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि वित्त कमेटी के निर्देश पर फीस को बढ़ाया गया है।

इस सत्र के लिए बी.एससी. की नाॅर्मल सीट की फीस को 43,350 रुपए से बढ़ाकर 68,700 रुपए किया गया है। इसमें एडमिशन फीस को 7,000 से 15,000, रजिस्ट्रेशन फीस को 5,000 से 7,500 रुपए, ट्यूशन फीस को 12,000 से बढ़ाकर 16,500 रुपए, खेल फीस 2,000 से 3,500, परीक्षा फीस 3,000 से 5,000, मैंटीनैंस फंड 2,500 से 5,000, प्लेसमैंट गाइडैंस फीस 200 से 1,000 रुपए, शैक्षणिक टूर 2,500 से 3,500 रुपए, पहचान पत्र शुल्क 200 से 500, लाइब्रेरी कार्ड फीस 250 से 500, लाइब्रेरी सर्विस चार्ज 1,000 से 1,000, एमेल्गमेटिड फंड 2,000 से 2,000, मेडिकल शुल्क 500 से 1,000, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काऊटस एंड गाइड फीस 500 से 1000, छात्र एसोसिएशन फीस 250 से 500 , ग्रीन चार्जिज 150 से 500, आर.ए.डब्ल्यू ट्रेनिंग 1200 से 1200 व मैगजीन फीस 500 से 500 किया गया है।

इसी तरह बीएससी सैल्फ फाइनांसिंग सीट की फीस को 83,350 से बढ़ाकर 1,27,200 रुपए किया है। एमएससी, एमटैक व एमबीए नाॅर्मल सीट की फीस 47,550 से बढ़ाकर 87,000 रुपए की गई है, जबकि सैल्फ फाइनांसिंग सीट की फीस को 87,550 रुपए से बढ़ाकर 1,42,000 रुपए किया गया है। इसके अलावा कई यूजल शुल्क को भी बढ़ाया गया है।

नौणी विवि के कुलपति डा. एचएस बवेजा ने बताया कि वित्त कमेटी के निर्देश पर फीस को बढ़ाया गया है। अगले महीने बोर्ड की बैठक में फीस को रिव्यू किया जाएगा। छात्रों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!