हिमाचल के शिमला में बड़ा हादसा, आग में झुलसकर युवक की मौत; मचा कोहराम

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 May, 2026 01:59 PM

youth dies after being burnt in fire in shimla

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर एक युवक की आग से झुलसकर मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले...

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर एक युवक की आग से झुलसकर मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

सेब की खाली ट्रे में लगाई आग

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम जिले के जुब्बल थाना क्षेत्र के गांव मटासा में हुआ। मृतक की पहचान टोपिद्र कार्की निवासी जिला दैलेख (नेपाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टोपिद्र कार्की गांव मटासा स्थित एक सेब बगीचे में काम करता था और स्थानीय निवासी भूषण बासटा के पास रह रहा था। शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद वह अपनी रसोई में था। इसी दौरान उसने सेब की खाली ट्रे इकट्ठा कीं और उनमें आग लगा दी। आग अचानक तेजी से फैल गई और वह भी उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद युवक ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह बेसुध होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मृतक के भाई ने पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!