Edited By Vijay, Updated: 28 May, 2022 11:16 PM

उपमंडल पांवटा साहिब के बातापुल में एक युवक के कमरे से पुलिस टीम ने युवक के पास भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाहन/पांवटा साहिब(साथी/संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के बातापुल में एक युवक के कमरे से पुलिस टीम ने युवक के पास भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक 33 वर्षीय युवक निवासी शमशेर विल्ला अमरपुर मोहल्ला बातापुल में किराए के कमरे में रहकर नशीले कैप्सूल बेचने का कारोबार करता है। सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त युवक के किराए के कमरे पर छापा मारा और उसके किराये के मकान की तलाशी ली तो इस दौरान को 348 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here