Bilaspur News: छत की रेलिंग में दौड़ा करंट...25 साल के युवक की गई जान, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2026 07:21 PM

young man dies from electric shock

बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत दधोल के दधोल कलां गांव में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां घर की छत पर लगी लोहे की रेलिंग में अचानक करंट आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

बिलासपुर: बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत दधोल के दधोल कलां गांव में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां घर की छत पर लगी लोहे की रेलिंग में अचानक करंट आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय 25 वर्षीय पंकज निवासी दधोल कलां अपने घर की छत पर किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान छत पर लगी लोहे की रेलिंग में अचानक कहीं से करंट प्रवाहित हो गया। जैसे ही पंकज रेलिंग के संपर्क में आया, उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट लगने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और छत से सीधे नीचे आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद घबराए परिजन और स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में नजदीकी निजी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन पंकज को घुमारवीं स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उपचार के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया।

पंकज अपने परिवार का इकलौता सहारा और घर का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना की खबर जैसे ही दधोल कलां और आसपास के क्षेत्रों में फैली तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस हादसे पर गहरी संवेदनाएं प्रकट कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!