महिला ने सुसाइड नोट में लिखा मौत की खुद जिम्मेदार, गहरी नींद सो रही हूं

Edited By prashant sharma, Updated: 23 Nov, 2020 05:46 PM

woman wrote in suicide note herself responsible for death i am fast asleep

आनी के रूना इलाके में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। महिला ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें महिला ने लिखा है कि मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश) : आनी के रूना इलाके में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। महिला ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें महिला ने लिखा है कि मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं। मैं गहरी नींद सो रही हूं। पुलिस के अनुसार महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिली। जिस पर महिला के शव को मौके पर जाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। 32 वर्षीय महिला कल्पना देवी पत्नी लीला चंद निवासी गांव रुना आनी जिला कुल्लू को आनी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पाया गया कि महिला ने जहरीले पदार्थ न्यूवान का सेवन किया है। मौके से न्यूवान की शीशी भी मिली और सुसाइड नोट की भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!