Mandi News: 'विपक्ष में थे तो कर्ज पर मचाते थे शोर, अब खुद बना रहे रिकॉर्ड', जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला तीखा हमला

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2026 06:34 PM

opposition leader jairam thakur

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार को विकास और जनसुविधाओं के मोर्चे पर पूरी तरह विफल करार देते हुए आरोप लगाया है कि यह सरकार केवल कर्ज लेने के मामले में नए...

सुंदरनगर (सोढी): नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार को विकास और जनसुविधाओं के मोर्चे पर पूरी तरह विफल करार देते हुए आरोप लगाया है कि यह सरकार केवल कर्ज लेने के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के म्याह माता मंदिर में आयोजित संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।

सरकार ने कर्ज को अपना प्रमुख शासन मॉडल बनाया
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए 5 सालों तक कर्ज के नाम पर शोर मचाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करती रही, सत्ता में आते ही उसी सुक्खू सरकार ने कर्ज को अपना प्रमुख शासन मॉडल बना लिया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने वाला है। हालत यह है कि सरकार के हर महीने की शुरुआत ही भारी-भरकम कर्ज लेने के साथ हो रही है।

सुक्खू सरकार तोड़ देगी कर्ज लेने के सारे रिकॉर्ड
नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में ही उतना कर्ज अकेले ले लिया है, जितना कि पिछली सरकारों ने नहीं लिया था। उन्होंने दावा किया कि अपना कार्यकाल पूरा करते-करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्ज लेने के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ का कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। न तो धरातल पर कोई नई परियोजनाएं नजर आ रही हैं और न ही जनता को बुनियादी सुविधाएं मिल पा रही हैं; लोग आज भी संघर्ष करने को मजबूर हैं।

केंद्र पर झूठे आरोप लगाकर अपनी विफलताएं छिपा रही सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं और वित्तीय कुप्रबंधन  का ठीकरा बार-बार बिना किसी आधार के केंद्र सरकार पर फोड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल किया कि लगातार लिया जा रहा हजारों करोड़ रुपए का कर्ज आखिर किन विकास कार्यों पर खर्च हो रहा है? कर्ज तो लगातार बढ़ रहा है, लेकिन न विकास दिख रहा है और न ही सुविधाएं। सरकार को इसका जवाब प्रदेश की जनता को देना ही होगा।

पूर्व सरकार में खुले संस्थानों को खोज-खोज किया जा रहा बंद
सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए जयराम ने इसे तालाबंदी की सरकार करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार का प्रमुख काम सिर्फ पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को खोज-खोज कर बंद करना रह गया है। इसके अलावा पूर्व सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बदनाम करके उनका बजट रोकना, लोगों को नौकरियों से बाहर निकालना और जनता की जेब काटने के लिए तरह-तरह के नए शुल्क थोपना ही इस सरकार की एकमात्र उपलब्धि है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!