Kangra: मिनी सचिवालय की लिफ्ट में 2 घंटे फंसी रही महिला, सुरक्षित निकाला

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Jul, 2026 04:21 PM

dehra lift woman

मिनी सचिवालय देहरा में गुरुवार सुबह लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण एक महिला कर्मचारी करीब 2 घंटे तक अंदर फंसी रही।

देहरा (राजीव): मिनी सचिवालय देहरा में गुरुवार सुबह लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण एक महिला कर्मचारी करीब 2 घंटे तक अंदर फंसी रही। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार देहरा निवासी स्नेहा जो डीएसपी कार्यालय देहरा में आऊटसोर्स आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, गुरुवार सुबह रोजाना की तरह साफ-सफाई के लिए तीसरी मंजिल स्थित कार्यालय जा रही थी। इसी दौरान लिफ्ट अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच में बंद हो गई और वह उसमें फंस गई।

कुछ समय बाद लिफ्ट के भीतर से मदद के लिए आवाजें सुनाई देने पर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को अवगत करवाया गया। एसडीएम देहरा के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने लोहे की रॉड की सहायता से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उपचार देकर उसे छुट्टी दे दी। एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन का कहना है कि महिला पूरी तरह सुरक्षित है। लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी की सूचना संबंधित एजैंसी को दे दी गई है और जल्द ही इसकी मुरम्मत कर इसे पुनः चालू किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!