Himachal: 22 साल की उम्र में नशे का काला कारोबार! पुलिस ने चिट्टे के साथ धरी महिला

Edited By Vijay, Updated: 05 May, 2026 03:47 PM

woman arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।

कुल्लू (संजीव): हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 17.28 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक 22 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान उर्मिला पत्नी राज निवासी गांव सुइब्राह, डाकघर पिपलागे व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने जब तलाशी ली तो महिला के कब्जे से 17.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी उर्मिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वर्तमान में पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला यह नशे की खेप कहां से लाई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। इस तस्करी के पीछे जुड़े अन्य नैटवर्क और लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम नशा तस्करों पर पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी नशा माफियाओं के खिलाफ इसी तरह की सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!