Shimla: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 11 से 13 मई तक अंधड़-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Edited By Kuldeep, Updated: 07 May, 2026 10:22 PM

weather to change again in himachal warning issued for dust storms rain and l

हिमाचल में मई के माह में मौसम खराब रहने के आसार हैं। प्रदेश भर में वीरवार को कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे वहीं कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

शिमला  (राजेश): हिमाचल में मई के माह में मौसम खराब रहने के आसार हैं। प्रदेश भर में वीरवार को कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे वहीं कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि 9 और 10 मई को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 11, 12 और 13 मई को प्रदेश में बारिश, अंधड़ और बिजली कड़कने की संभावना है। विभाग ने इन 3 दिनों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

सराहन में सबसे अधिक 20 मि.मी. बारिश हुई। इसके अलावा रोहड़ू में 12, पंडोह में 11, कसौली में 9, मंडी में 7 और सुजानपुर टीहरा में 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शिमला, जुब्बड़हट्टी, सुंदरनगर, कांगड़ा, भुंतर और जोत में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने की घटनाएं भी सामने आईं। मई महीने में हो रही इस बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुक्सान पहुंच रहा है।

वहीं निचले और मैदानी इलाकों में गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम भी बारिश से प्रभावित हो रहा है। कई जगह खेतों में पड़ी गेहूं की फसल भीगने से खराब होने लगी है। बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 3.6 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद कल्पा में 4.4, कुकुमसेरी में 5.1, कुफरी में 6.6, मनाली में 8.4, सराहन में 9.3, मंडी में 14.6, कांगड़ा में 15.7, ऊना में 17.4 और बिलासपुर में 18 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!