पंडोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी, बीबीएमबी ने जारी किया अलर्ट

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2024 07:10 PM

water can be released from pandoh dam anytime bbmb issues alert

पंडोह डैम से कभी पानी छोड़ा जा सकता है। इसलिए स्थानीय लोग और पर्यटक ब्यास नदी के किनारे न जाएं। इस बाबत बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया। बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता ई. राजेश हांडा ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है।

पंडोह (विशाल): पंडोह डैम से कभी पानी छोड़ा जा सकता है। इसलिए स्थानीय लोग और पर्यटक ब्यास नदी के किनारे न जाएं। इस बाबत बीबीएमबी ने अलर्ट जारी किया। बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता ई. राजेश हांडा ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है। इस कारण ब्यास नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एहतिहात के तौर पर अलर्ट जारी किया गया है। इस संदर्भ में मंडी जिला प्रशासन, कांगड़ा जिला प्रशासन और ब्यास नदी के किनारे पर बसी पंचायतों को सूचित कर दिया गया है ताकि लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जा सके। इसके साथ ही बीबीएमबी प्रबंधन ने हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों से भी ब्यास नदी किनारे न जाने की अपील की है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार बीबीएमबी प्रबंधन की चेतावनी को अनदेखा करने पर लोगों काे हादसे का शिकार होना पड़ा था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!