Weather Update: हिमाचल में बारिश का ऑरैंज अलर्ट, 30 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी, 179 सड़कें ठप्प

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Jul, 2026 11:19 PM

shimla weather bad

हिमाचल में मानसून का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 जुलाई तक प्रदेश के मैदानी और मध्य पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है।

शिमला (संतोष): हिमाचल में मानसून का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 जुलाई तक प्रदेश के मैदानी और मध्य पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है। 29 व 30 जुलाई के दौरान मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, चम्बा और बिलासपुर में ऑरैंज अलर्ट, जबकि शिमला, कुल्लू, सोलन और हमीरपुर में यैलो अलर्ट रहेगा। भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की आशंका बनी हुई है। मंगलवार शाम को आए मौसम के बदलाव में कांगड़ा में सर्वाधिक 16 और धर्मशाला में 9.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि शिमला में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई। तापमान की बात करें तो ऊना 32.2 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

लगातार हो रही बारिश से प्रदेश का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशभर में 179 सड़कें, 62 बिजली ट्रांसफार्मर और 59 पेयजल योजनाएं ठप्प पड़ गई हैं। यातायात की दृष्टि से मंडी में सर्वाधिक 58, कुल्लू में 42 और चम्बा में 30 सड़कें अवरुद्ध हैं। वहीं चम्बा में 41 ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, जबकि सिरमौर और हमीरपुर में जल आपूर्ति योजनाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रदेशवासियों और पर्यटकों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों को नदियों, नालों तथा मौसमी खड्डों के समीप जाने से बचने की सख्त सलाह दी है, क्योंकि जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से जान-माल का गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!