हिमाचल में भयानक हादसा: चम्बा-किलाड़ मार्ग पर गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोग लापता

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2026 10:11 PM

vehicle falls into gorge 8 people missing

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के उपमंडल चुराह के अंतर्गत चम्बा-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के समीप एक  वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार सभी लोग लापता हैं।

तीसा (सुभान दीन): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के उपमंडल चुराह के अंतर्गत चम्बा-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के समीप एक  वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार सभी लोग लापता हैं। उनके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि वाहन में 8 लोग सवार थे। 

जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग बीते शुक्रवार को सचे जोत के लिए रवाना हुए थे, जिसमें 7 लोग बाहरी राज्य के थे। जब गाड़ी देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सतान लगी। पांगी पुलिस चौकी से संपर्क करने पर पता चला कि गाड़ी उस क्षेत्र में नहीं पहुंची है। इसके बाद शनिवार को बैरागढ़ पुलिस ने सर्च ऑप्रेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान कालाबन के पास वाहन के कुछ अवशेष मिले। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने जब खाई में देखा तो नीचे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ था। 

हादसा स्थल इतना दुर्गम है कि वहां तक पहुंचने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। इसके अलावा क्षेत्र में मोबाइल नैटवर्क न होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा होने और रास्ते की कमी के कारण शनिवार शाम को पुलिस को सर्च ऑप्रेशन रोकना पड़ा। 

तीसा प्रशासन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार सुबह बचाव दल फिर से घटनास्थल के लिए रवाना होगा। राहत कार्य शुरू होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं और घायलों की स्थिति क्या है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च ऑप्रेशन शुरू किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!