दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी पिकअप...चालक की मौके पर मौत; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Oct, 2026 04:29 PM

pickup truck falls into river in chamba driver dies

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर 400 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Chamba Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर 400 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, हादसा भरमौर में ढकोग-बन्नी सड़क परहुआ। मृतक की पहचान थला निवासी मुकेश कुमार, पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार दोपहर करीब 1:30 बजे अपनी पिकअप (संख्या HP-46-A-1853) में ढकोह से अपने घर तरेला की तरफ जा रहा था, तभी गुवाड़ी चौक से लगभग 300 मीटर आगे अचानक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर 400 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मुकेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मृतक मुकेश कुमार अपने पीछे बुजुर्ग माता, पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। इस हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!