लाहौल-स्पीति में टॉर्च जलाकर हुआ टीकाकरण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले-हमारे देश के स्वास्थ्य कर्मियों पर मुझे गर्व

Edited By Vijay, Updated: 24 Nov, 2021 04:05 PM

vaccination done by lighting torch in lahaul spiti

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं| बीते 24 घंटों में करीब 80 से अधिक नए केस दर्ज किए जा चुके हैं और 90 से अधिक लोगों ने कोरोना का हराया है। कोरोना से एक की मौत भी हो चुकी है| अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से...

नैशनल: हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटों में करीब 80 से अधिक नए केस दर्ज किए जा चुके हैं और 90 से अधिक लोगों ने कोरोना का हराया है। कोरोना से एक की मौत भी हो चुकी है| अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 3818 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर में 3, चम्बा में 2, हमीरपुर में 10, कांगड़ा में 27, कुल्लू में 2, मंडी में 6, शिमला में 18, सोलन और ऊना में 8-8 नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 2,26,589 हो गया है। प्रदेश में अभी 865 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 97.86 प्रतिशत है।
PunjabKesari, Vaccination Image

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

कोरोना केस इतने बढ़ने के बाद एक अच्छी खबर भी आई है कि टीकाकरण अभियान अपनी पूरी चरम सीमा पर है और स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात एक काम कर रहे हैं। इस कोरोना महामारी के काल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अंधेरे होने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण नहीं रोका और टॉर्च की रोशनी में क्षेत्रवासियों को टीकाकरण पूरा किया।

माना कि अंधेरा घना है लेकिन दीया जलाना कहां मना है

इस पर स्वास्थ्य मंत्री लिखते हैं कि माना कि अंधेरा घना है लेकिन दीया जलाना कहां मना है। स्वास्थ्य कर्मियों के जज्बे और लगन का ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में देखने को मिला है जहां शाम के अंधेरे में भी टीकाकरण करते इन स्वास्थ्य कर्मियों पर मुझे गर्व है। बहरहाल देशभर में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। हालांकि कुछ राज्यों में टीकाकरण अभियान सुस्त है। नॉर्थ इस्ट के तीन राज्य मेघालय, मणिपुर और नागालैंड में सिर्फ 70 फीसदी आबादी को पहली खुराक लग पाई है।
PunjabKesari, Vaccination Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!