तनाव में आकर युवक ने उठाया यह कदम, मौत

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 11 May, 2021 03:46 PM

under stress the young man took this step died

उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में एक 38 वर्षीय युवक ने घर पर पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय सचिन पुत्र चतर सिंह निवासी देवीनगर पांवटा साहिब...

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के देवीनगर में एक 38 वर्षीय युवक ने घर पर पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय सचिन पुत्र चतर सिंह निवासी देवीनगर पांवटा साहिब पिछले काफी समय से किसी बात को लेकर तनाव में था। मंगलवार सुबह युवक अपने कमरे में गया और पंखे पर लटककर फंदा लगा दिया कुछ देर बाद जब परिजन युवक के कमरे में गए तो देखा कि वह फंदे में लटका हुआ था जिसके बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!