हिमाचल में बड़ा हादसा, घर लाैट रहे युवकों की बाइक खाई में गिरी, तीनों की माैत; परिजनों में पसरा मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Sep, 2026 01:20 PM

major accident in himachal three youths died

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर धार्मिक समारोह से लाैट रहे तीन युवकों की बाइक खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीनों की माैत हो गई है।

Kangra Road Accident : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर धार्मिक समारोह से लाैट रहे तीन युवकों की बाइक खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीनों की माैत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भलेड़ पावर हाउस के समीप हुआ। मृतकों की पहचान दरिणी पंचायत के झुनेना गांव निवासी अशोक कुमार, प्रिंस और पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को तीनों युवक एक धार्मिक कार्यक्रम और यात्रा में हिस्सा लेने गए थे। देर रात जब वे बाइक पर सवार होकर वापस घर की ओर लौट रहे थे, तभी भलेड़ पावर हाउस के पास उनकी बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में तीनों युवकों की माैत हो गई है।

पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो चीख-पुकार मच गई। इधर, उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया भी तुरंत सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। वहीं, एक ही गांव के तीन युवाओं की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!