Kangra: गऊशाला में घुसे सांड के हमले से 35 वर्षीय युवक की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Sep, 2026 11:17 PM

baijnath youth death

बैजनाथ उपमंडल के तन्होटू (कृष्णानगर) गांव में बेसहारा सांड के हमले में 35 वर्षीय अजय कुमार की मौत हो गई।

बैजनाथ (सुरिन्द्र): बैजनाथ उपमंडल के तन्होटू (कृष्णानगर) गांव में बेसहारा सांड के हमले में 35 वर्षीय अजय कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांड अजय कुमार की गऊशाला में घुस गया था और उसे बाहर निकालने के लिए अजय गऊशाला में गया, जहां सांड ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में वह घर पहुंचा और खाना खाने के बाद सो गया।

कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे चौबीन आयुर्वैदिक डिस्पैंसरी ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल बैजनाथ रैफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!