Una: सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर, ड्रग्स और कर्जे में डुबोया, अब भाजपा की तरफ उम्मीद : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jun, 2026 07:48 PM

una punjab gangster drugs

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि नशामुक्ति और 1500 रुपए महिलाओं को देने के नाम पर आई सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर, ड्रग्स और कर्जे में डुबो दिया है।

ऊना (सुरेन्द्र): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि नशामुक्ति और 1500 रुपए महिलाओं को देने के नाम पर आई सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर, ड्रग्स और कर्जे में डुबो दिया है। पीजीआई सैैटेलाइट के निरीक्षण को पहुंचे अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 10 वर्षों में पंजाब को सरकारों ने बुरी तरह से बर्बाद किया है। अब पंजाब भाजपा की तरफ उम्मीद लगाए बैठा है।

यहां डबल इंजन की सरकार आएगी। जो राज्य वाऊल ऑफ इंडिया कहलाता था उस राज्य की स्थिति को खराब कर दिया गया है। देश के विकास और सुरक्षा में पंजाब का बड़ा योगदान रहा है परन्तु इस समय वहां की सरकार इसे बर्बाद करने पर तुली हुई है। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि टीएमसी में तानाशाही थी, लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं थी, एक परिवार की पार्टी टीएमसी बनकर रह गई थी। जैसे ही मौका लगा वहां के विधायक और सांसद अब खुद निर्णय लेने लगे हैं। इस पूरी फूट और टूट के लिए दीदी की तानाशाही नीतियां ही जिम्मेदार रहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!