Una : व्यापारी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी रंगदारी, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Oct, 2026 03:46 PM

una extortion money demanded from a businessman via whatsapp call

जिला में एक बार फिर से फिरौतियां मांगने का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बनने लगा है। ऐसे मामले पुलिस के पास भी पहुंचे हैं, जिनकी जांच पुलिस करने में जुटी हुई है।

Una News : जिला में एक बार फिर से फिरौतियां मांगने का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बनने लगा है। ऐसे मामले पुलिस के पास भी पहुंचे हैं, जिनकी जांच पुलिस करने में जुटी हुई है।

एक ताजातरीन मामले में एक व्यवसायी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकाया गया है। एक गैंगस्टर ग्रुप का हवाला देकर कॉल करने वाले ने लाखों रुपए की फिरौती मांगी है। फिरौती की रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। व्यापारी ने इस संबंध में पुलिस से भी संपर्क किया है, जिसके बाद एक स्पैशल सैल का गठन करके मामले की जांच सौंपी गई है। यह सैल सीधे तौर पर एसपी ऊना सचिन हरिमठ की निगरानी और दिशा-निर्देशों पर कार्य रहा है।

इससे पहले भी ऊना जिला के प्रभावशाली लोगों को फिरौतियों के लिए कॉल और रिकॉर्डिंग्स आई थीं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। तब यह सिलसिला थम गया था लेकिन अब फिर यह सिलसिला शुरू हो गया है। इसको लेकर अब फिर से माहौल खराब होने लगा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!