Una: विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2026 03:51 PM

una abroad fraud

विदेश भेजने के नाम पर रुपए ऐंठने को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

ऊना (विशाल): विदेश भेजने के नाम पर रुपए ऐंठने को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए मनोज कुमार निवासी बिलासपुर ने बताया कि पंजाब निवासी अमनदीप ऊना में वीजा ऑफिस कार्यालय चलाता है और उसने वर्ष 2024 में उसे विदेश में एक कंपनी में नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था, जिसके लिए 14 लाख रुपए का खर्चा बताया।

मांग के अनुसार उसने 9 जुलाई को 3 लाख रुपए का चैक व अपने दस्तावेज अमनदीप को दिए थे, परन्तु उसने आज तक न तो विदेश भेजा और न ही 3 लाख में से शेष 1,55,000 रुपए वापस कर रहा है। एसपी ऊना ने बताया कि इस संदर्भ में आरोपी अमनदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!