जिला में 4 पुलिस जवानों सहित 13 पॉजिटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Oct, 2020 09:48 PM

una 13 positive case

आज जिला ऊना में कुल 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सी.एम.ओ. डा. रमन कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

ऊना (विशाल): आज जिला ऊना में कुल 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सी.एम.ओ. डा. रमन कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। आज कोविड जांच के लिए टांडा मैडीकल कालेज भेजे गए 196 सैंपलों में से 12 पॉजिटिव, 183 सैंपल नैगेटिव और 1 सैंपल रिजैक्ट हुआ है। ऊना जिला में 29, 30, 32 और 54 वर्षीय चार पुलिस जवान कोरोना की चपेट में आए हैं। गगरेट उपमंडल के गोंदपुर बनेहड़ा में कोरोना के 7 मामले सामने आए हैं जिसमें 65 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 58 वर्षीय पत्नी, 30 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय महिला, उसकी 15 वर्षीय बेटी व 10 वर्षीय बेटा संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सिविल अस्पताल अम्ब के नजदीक रहने वाली 31 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। वहीं आज जिला में हुए रैपिड एंटीजन में 34 सैंपलों की जांच हुई जिसमें से एक पॉजिटिव मामला पाया गया है। ऊना उपमंडल के मलाहत की 52 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1460 हो गई है जिसमें से 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!