Himachal: कांगड़ा में चलते-चलते बस से अलग हो गया टायर, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 12 मुसाफिरों की जान

Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2026 01:39 PM

tyre got detached from punjab roadways bus

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। घटना बीती रात कांगड़ा के समेला के पास हुई। यहां चंडीगढ़ से धर्मशाला आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस का पिछला टायर अचानक निकल गया।

कांगड़ा (अविनाश): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। घटना बीती रात कांगड़ा के समेला के पास हुई। यहां चंडीगढ़ से धर्मशाला आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस का पिछला टायर अचानक निकल गया। गनीमत यह रही कि बस चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई, जिससे बस गहरी खाई में गिरने से बच गई और बस में सवार सभी 12 सवारियों की जान बच गई। 

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज के नंगल डिपो की बस रात करीब 10 बजे समेला रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस का पिछला टायर हब के साथ ही खुल कर बाहर निकल गया। खतरे का अहसास होते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दी। इससे बस सड़क के बीचोंबीच रुक गई और गहरी खाई में लुढ़कने से बच गई।

सड़क के बीचोंबीच बस रुकने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब 2 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात के समय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस को धक्का लगाकर सड़क के एक किनारे किया और यातायात बहाल करवाया।

अगली सुबह बस के ड्राइवर और कंडक्टर स्वयं सड़क पर जाम खुलवाते हुए नजर आए। इसके बाद कंडक्टर ने एनएचएआई (नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से मदद मांगी। सूचना मिलने पर एनएचएआई द्वारा एक हाईड्रा मशीन मौके पर भेजी गई, जिसकी मदद से खराब बस को सड़क से हटाकर रास्ता साफ किया गया। गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बस की खस्ताहाल स्थिति ने सरकारी परिवहन की पोल जरूर खोल दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!