Kangra News: पानी से भरी गागर लेकर घर लौटी महिला...फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान, परिवार में पसरा मातम

Edited By Vijay, Updated: 30 Jun, 2026 06:36 PM

woman dies after getting an electric shock

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के सरोत्री गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

कांगड़ा (कालड़ा): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के सरोत्री गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे से मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सरोज कुमारी पत्नी कृष्ण चंद निवासी गांव सरोत्री के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरोज कुमारी बाहर से पानी लेकर अपने घर पहुंची थी। जैसे ही उसने पानी की गागर को नीचे रखा और किसी काम से बिजली का प्लग बोर्ड में लगाने लगी, तभी वह अचानक जोरदार करंट की चपेट में आ गई और बेसुध होकर गिर पड़ी।

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने का हरसंभव प्रयास किया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को मौके पर ही सीपीआर भी दिया। इसके बाद गंभीर हालत में उसे तुरंत उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि, दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!