Bilaspur: पट्टा में 2 मंजिला पशुशाला जलकर राख

Edited By Kuldeep, Updated: 04 May, 2026 10:03 PM

two story cattle shed in patta burnt to ashes

पट्टा पंचायत के गांव पट्टा में सोमवार दोपहर एक पक्की 2 मंजिला स्लेटपोश पशुशाला में अचानक आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पशुशाला में रखा घास, लकड़ी, छत सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।

घुमारवीं (जम्वाल) : पट्टा पंचायत के गांव पट्टा में सोमवार दोपहर एक पक्की 2 मंजिला स्लेटपोश पशुशाला में अचानक आग भड़क उठी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पशुशाला में रखा घास, लकड़ी, छत सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बंता राम पुत्र रैहमी राम निवासी पट्टा की पशुशाला में दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सामान बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया।

लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सबसे राहत की बात यह रही कि समय रहते पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उधर एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि प्रशासन द्वारा नुक्सान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी। उधर डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि शिकायत आई है। जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!