Edited By Kuldeep, Updated: 12 Jul, 2026 08:19 PM

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से लगभग 30,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं रविवार को माता श्री नयना देवी जी के मंदिर में बारिश के बावजूद हाजिरी लगाई।
नयना देवी (मुकेश): पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से लगभग 30,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं रविवार को माता श्री नयना देवी जी के मंदिर में बारिश के बावजूद हाजिरी लगाई। ऊंची पहाड़ी पर स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में आज फिर से मौसम का मिजाज बदला और मेघ जमकर बरसे। यहां पर रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी रहा, जिससे पूरा मंदिर परिसर ठंडी हवाओं से सराबोर हो गया और पूरी पहाड़ी धुंध से ढक गई।
वहीं श्रद्धालुओं के उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं आई। भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचते रहे। मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने लाइनों में ही श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शनों के लिए भेजा। पूरा नयना देवी क्षेत्र श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा।