'हमीरपुर में BJP के समय हुआ विकास, झूठा श्रेय ले रहे CM सुक्खू', जयराम ठाकुर ने साधा निशाना

Edited By Vijay, Updated: 10 Oct, 2026 05:14 PM

opposition leader jairam thakur

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्तमान राज्य सरकार और कांग्रेस आलाकमान पर तीखा जुबानी हमला बोला है। रविवार को हमीरपुर स्थित सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए....

हमीरपुर (राजीव): हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्तमान राज्य सरकार और कांग्रेस आलाकमान पर तीखा जुबानी हमला बोला है। रविवार को हमीरपुर स्थित सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने हमीरपुर के विकास, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के आंतरिक मामलों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

हमीरपुर में ही अपने लिए चुनाव लड़ने की जगह तलाश रहे मुख्यमंत्री
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर में हुए विकास कार्यों का झूठा श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिले का वास्तविक विकास भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में ही हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि आज हालात ऐसे बन गए हैं कि मुख्यमंत्री हमीरपुर में ही अपने लिए चुनाव लड़ने की जगह तलाश रहे हैं।

होलीलॉज की अनदेखी का लगाया आरोप
कांग्रेस की आंतरिक राजनीति पर टिप्पणी करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जानबूझकर होलीलॉज  के प्रभाव को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 5 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का न तो कोई पोस्टर नजर आया और न ही मंच से उनका नाम लिया गया। ठाकुर ने कहा कि इस अनदेखी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी खुलकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा चुकी हैं।

भारत में बर्दाश्त नहीं होगा बंगलादेश मॉडल
राष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच के कारण देश में अराजकता फैल रही है और भारत में बंगलादेश मॉडल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस की बयानबाजी की आलोचना करते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को गलत तरीके से घेरने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में चुनाव आयुक्तों को पद्मश्री से नवाजा, राज्यपाल बनाया और यहां तक कि पार्टी का टिकट देकर चुनाव भी लड़वाया है।

कंगना और अनिल शर्मा के मुद्दे पर दी सफाई
पत्रकारों द्वारा भाजपा सांसद कंगना रनौत और विधायक अनिल शर्मा की हालिया टिप्पणियों तथा व्यवहार को लेकर पूछे गए सवाल पर जयराम ठाकुर ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक विषय है। नेताओं के साथ बैठकर इस पर चर्चा की जाएगी और यदि कोई भी समस्या है, तो उसे पार्टी फोरम के भीतर ही सुलझा लिया जाएगा।

आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस पर किया दावा
आगामी विधानसभा और पंचायती राज चुनावों को लेकर जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव लड़ने से कतराएंगे। उन्होंने कहा कि हालिया पंचायती राज चुनावों में इसका ट्रेलर पहले ही सामने आ चुका है, जो कांग्रेस की जमीनी स्थिति को दर्शाता है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!