हमीरपुर में 30 खाली पदों पर तैनात होंगे रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो, 25 तक मांगे आवेदन

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Oct, 2026 05:23 PM

retired patwaris and kanungos to be deployed against 30 vacant posts in hamirpur

जिला हमीरपुर में पटवारियों के 30 खाली पदों पर रिटायर्ड पटवारियों या कानूनगो को 40 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर तैनात किया जाएगा। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन पदों के लिए 65 वर्ष तक के रिटायर्ड पटवारी या कानूनगो 25 अक्तूबर तक उपायुक्त...

Hamirpur News : जिला हमीरपुर में पटवारियों के 30 खाली पदों पर रिटायर्ड पटवारियों या कानूनगो को 40 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर तैनात किया जाएगा।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन पदों के लिए 65 वर्ष तक के रिटायर्ड पटवारी या कानूनगो 25 अक्तूबर तक उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं। आवेदक ने राजस्व विभाग में कम से कम 5 साल नौकरी की हो तथा उसके खिलाफ किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए। इन्हें पटवारी के खाली पद पर 40 हजार रुपये मानदेय पर 3 माह के लिए तैनात किया जाएगा। यह अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है।

उपायुक्त ने बताया कि आवेदनों की संख्या अधिक होने की स्थिति में कम आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय या जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!