Edited By prashant sharma, Updated: 09 Jul, 2020 03:40 PM
ऊना में पुलिस ने दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिला मुख्यालय स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में पकडत्रे गए आरोपियों की पहचान नगर परिषद के वार्ड नंबर-5 निवासी मानव (25) और ऊना से सटे कुठार खुर्द गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में की गई है।
ऊना : ऊना में पुलिस ने दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिला मुख्यालय स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में पकडत्रे गए आरोपियों की पहचान नगर परिषद के वार्ड नंबर-5 निवासी मानव (25) और ऊना से सटे कुठार खुर्द गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि उनकी बाइक को जब्त कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक चन्द्ररलोक कॉलोनी में मोटरसाइकिल (पीबी 12आर 0286) पर दो युवक कहीं जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक कर चैक किया तो उनके पास से पुलिस ने 71.08 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान ऊना निवासी मानव और कुठार खुर्द निवासी संदीप कुमार के रूप में कई गई है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।