Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Sep, 2026 01:49 PM

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ विशेष अभियान को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए की टीम ने पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग...
Kangra News : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ विशेष अभियान को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए की टीम ने पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान 1 किलोग्राम 813 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। इस कार्रवाई के तहत मौके से 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके साथ शामिल 1 किशोर को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के संरक्षण में सौंप दिया गया है।
इसके साथ ही ND&PS Act के तहत संलिप्त 3 वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बैजनाथ में ND&PS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (उम्र 28 वर्ष), निवासी गांव खारमेनखर, डाकघर जैनद, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, अशोक कुमार (उम्र 35 वर्ष), निवासी गांव नंदौर कलां, डाकघर जांजगीर चांपा, तहसील रायगढ़, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़), अश्वनी कुमार (उम्र 23 वर्ष), निवासी गांव मंझेरनु, डाकघर पंचरुखी, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, अतुल कुमार (उम्र 24 वर्ष), निवासी गांव रामनगर, डाकघर टाटेहल, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, आयुष कुमार (उम्र 21 वर्ष), निवासी गांव मंझेरनु, डाकघर पंचरुखी, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, अक्षय कुमार (उम्र 27 वर्ष), निवासी गांव रामनगर, डाकघर टाटेहल, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा और किशोर (उम्र 17 वर्ष), निवासी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। किशोर को परिजनों के संरक्षण में दे दिया गया है।
जब्त किए गए वाहन:
1. ऑल्टो K10 कार: HP 01 DA 1762
2. होंडा स्कूटी: HP 37 G 3170
3. पल्सर 220 मोटरसाइकिल: HP 37 J 1763
पुलिस थाना बैजनाथ में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद चरस के मुख्य स्रोत और इसकी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा गहन जांच जारी है। पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें