Chamba: 6.32 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ पकड़े बनीखेत के 2 युवक

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jul, 2026 02:52 PM

tunuhatti youth chitta

पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच पर डूंडियारा में स्पैशल टास्क फोर्स नूरपुर चम्बा की टीम ने 2 युवकों से 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना डल्हौजी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

तुनुहट्‌टी (संजय): पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच पर डूंडियारा में स्पैशल टास्क फोर्स नूरपुर चम्बा की टीम ने 2 युवकों से 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना डल्हौजी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को दोपहर के समय स्पैशल टास्क फोर्स की टीम गुप्त सूचना के आधार पर गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान करीब 12 बजे यह टीम जब डूंडियार के वर्षाशालिका के समीप पहुंची तो टीम की नजर वर्षाशालिका में बैठे हुए 2 युवकों पर पड़ी। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की। दोनों युवक जवाब देते समय थोड़ा हड़बड़ाने लगे।

युवकों को घबराया देख पुलिस ने शक के आधार पर युवकों की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 6.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान आकाश कुमार (28) निवासी बनीखेत वार्ड नंबर 4 तहसील डल्हौजी और सौरभ (31) निवासी बनीखेत तहसील डल्हौजी जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर थाना डल्हौजी में उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!