Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Sep, 2026 11:59 AM

जिले के पुलिस थाना खौरी के तहत बंगाल गांव में 33 के. वी. विद्युत सब स्टेशन के समीप एक युवक का शव मिला है। यह शव करीब 200 फुट गहरी खाई में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मोहम्मद सरवर (26 वर्ष) निवासी जिला किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है।
Chamba News : जिले के पुलिस थाना खौरी के तहत बंगाल गांव में 33 के. वी. विद्युत सब स्टेशन के समीप एक युवक का शव मिला है। यह शव करीब 200 फुट गहरी खाई में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मोहम्मद सरवर (26 वर्ष) निवासी जिला किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है।
5 सितंबर से लापता था मोहम्मद सरवर
जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सरवर भलेई माता मंदिर के समीप बंवेऊ गांव से विगत 5 सितंबर से लापता था। अब 4 दिनों बाद उसका शव मिला है। बता दें कि सरवर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस सरवर की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को भलेई के खेई गला में लगे सीसीटीवी कैमरे में सरवर 5 सितंबर की मध्य रात्रि को अकेला कहीं जाता हुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। बिहार निवासी अन्य लोग सरवर के रिश्तेदार व पुलिस सरवर को तलाश रहे थे। तलाशी अभियान के दौरान बुधवार को सरवर का शव ब्रंगाल गांव में 33 के. वी. विद्युत सब स्टेशन के समीप करीब 200 फुट गहरी खाई में बरामद हुआ है। शव काफी ज्यादा गहरी खाई में था, ऐसे में पुलिस ने शव को खाई से निकालने के लिए दमकल विभाग के जवानों की सहायता ली, वहीं सरवर के साथियों ने भी शव निकालने में मदद की। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही।
जांच जारी
वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया है, जहां से पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आगामी जांच जारी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें