Kullu: अंडर-21 वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल 24 मई को, शिमला समर फैस्टीवल में खेलने का मिलेगा मौका

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2026 08:39 PM

trials for the under 21 volleyball championship on may 24

शिमला अंतर्राष्ट्रीय समर फैस्टीवल 2026 के दौरान आयोजित होने वाली प्रथम एंटी-ड्रग इंटर-डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैम्पियनशिप (ब्वॉयज अंडर-21 वर्ग) के लिए कुल्लू जिला की टीम का गठन किया जा रहा है।

कुल्लू (संजीव): शिमला अंतर्राष्ट्रीय समर फैस्टीवल 2026 के दौरान आयोजित होने वाली प्रथम एंटी-ड्रग इंटर-डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैम्पियनशिप (ब्वॉयज अंडर-21 वर्ग) के लिए कुल्लू जिला की टीम का गठन किया जा रहा है। कुल्लू की टीम तैयार करने के लिए आगामी 24 मई को सुबह 10 बजे से कुल्लू के ढालपुर स्थित खेलो इंडिया केंद्र (खेल परिसर) में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 8 से 12 जून तक शिमला में करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल परिषद और जिला प्रशासन शिमला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समर फैस्टीवल आयोजन समिति के सौजन्य से किया जा रहा है। इसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल्लू का प्रतिनिधित्व करने के लिए ढालपुर में बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए शानदार नकद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1 लाख रुपए नकद, ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपए और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। इसके अलावा, क्वालीफाई करने वाली शीर्ष पांच टीमों को 20-20 हजार रुपए प्रति टीम और प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन समिति की तरफ से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को टी-शर्ट भी प्रदान की जाएंगी।

चयन ट्रायल के लिए पात्रता और नियमों की जानकारी देते हुए खेल अधिकारी ने बताया कि इसमें केवल वही युवा भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी, 2005 को या उसके बाद हुआ हो। खिलाड़ियों को ट्रायल वाले दिन अपने साथ अपना आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से कोई यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी इच्छुक वॉलीबॉल खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!