चम्बा के इस शख्स को महसूस नहीं होती ठंड, बिना कपड़ों के बर्फ हटाने का वीडियो वायरल

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2022 05:15 PM

this person from chamba does not feel cold

सर्दियों में बर्फबारी व बारिश होते ही ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ आग व हीटर का सहारा लेते हैं। इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिलती है,लेकिन जिला चम्बा में एक ऐसा शख्स भी है, जिसे बर्फ में भी ठंड का एहसास नहीं होता है। पारा शून्य से...

भड़ेला (चुनी लाल): सर्दियों में बर्फबारी व बारिश होते ही ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ आग व हीटर का सहारा लेते हैं। इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिलती है,लेकिन जिला चम्बा में एक ऐसा शख्स भी है, जिसे बर्फ में भी ठंड का एहसास नहीं होता है। पारा शून्य से भी नीचे होने पर भी वह घंटों बिना वस्त्र में रह सकता है। यही नहीं, सर्दियों में भी वह ठंड पानी से ही नहाता है। यह शख्स चुराह क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसौरगढ़ के गांव खदलवास निवासी बर्फी राम है। इन दिनों बिना वस्त्रों के घर की छत से बर्फ हटाने का उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बर्फी राम वीडियो में नंगे पांव बर्फबारी के दौरान भी अपने मकान की छत से बर्फ हटाता हुए दिख रहा है। एक तरफ आसमान से बर्फ के फाहे गिर रहे हैं और वह बर्फ को मकान से हटा रहा है। खून जमा देने वाली कड़ाके की ठंड में बर्फी राम के इस हैरतअंगेज कार्य को देख कर हर कोई हैरान है। 

बर्फ के बीच नहीं पहनते जूते, चपलों का करते हैं इस्तेमाल

वायरल होने के बाद पंजाब केसरी टीम ने इस वीडियो की पड़ताल की और बर्फी राम से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि चाहे बारिश हो रही हो या बर्फबारी उसे ठंड का कोई एहसास नहीं होता है। उसने नहाने के लिए भी कभी गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं किया। बारिश-बर्फबारी में भी खुले आसमान तले ठंडे पानी से नहाता है। इससे उसे सर्दी-जुकाम तक नहीं लगता और शरीर फिट रहता है। बर्फी राम ने बताया कि उनकी उम्र 63 साल है और वह बर्फ के बीच जूते नहीं पहनते हैं और सिर्फ चपलों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके गांव में करीब 10 इंच बर्फबारी हुई थी। वह सुबह उठे और बिस्तर से उठते ही बिना कपड़ों के बर्फ हटाने में जुट गए। उनके भांजे देसराज ने उन्हें इस तरह से बर्फ हटाते देखा और वीडियो बना डाला और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इतनी बर्फ में जहां बच्चे व नौजवान घर से बाहर निकलने से परहेज करते हैं और ठंड से बचते हुए दिखते हैं, वहीं चुराह के 63 वर्षीय व्यक्ति ने इस अजीबो गरीब कार्य से सबको हैरत में डाल दिया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!