Shimla: रिज मैदान पर हाथ में भाला और बाज लेकर घूम रहा था शख्स, पुलिस ने हिरासत में लिया

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Sep, 2026 07:31 PM

shimla suspicious person custody

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक और अति सुरक्षित माने जाने वाले रिज मैदान पर उस समय लोग और पर्यटक हैरान रह गए, जब एक व्यक्ति हाथ में खतरनाक भाला और बाज लेकर बेखौफ घूमता हुआ नजर आया।

शिमला (संतोष): राजधानी शिमला के ऐतिहासिक और अति सुरक्षित माने जाने वाले रिज मैदान पर उस समय लोग और पर्यटक हैरान रह गए, जब एक व्यक्ति हाथ में खतरनाक भाला और बाज लेकर बेखौफ घूमता हुआ नजर आया। पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच इस अजीबो-गरीब दृश्य से कुछ देर के लिए कौतूहल और हलचल का माहौल बन गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां तैनात पुलिस कर्मी ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और त्वरित कार्रवाई की

पुलिस कर्मी ने बिना समय गंवाए उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए उसे अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है कि यह व्यक्ति कौन है और इतने भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाके में हथियार व जंगली पक्षी लेकर घूमने के पीछे उसका क्या मकसद था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!