चम्बा की इन 2 महिलाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मैरिट पुरस्कार, जानिए क्या है वजह

Edited By Vijay, Updated: 19 Nov, 2019 10:24 PM

these 2 women will get national merit award

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय ने वर्ष 2017 के लिए चम्बा की 2 महिला कलाकारों को चम्बा रुमाल शिल्प के लिए राष्ट्रीय मैरिट पुरस्कार हेतु चुना है। मस्तो देवी और दिनेश कुमारी को शीघ्र ही राष्ट्रीय मैरिट पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार के तहत प्रत्येक...

चम्बा (ब्यूरो): भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय ने वर्ष 2017 के लिए चम्बा की 2 महिला कलाकारों को चम्बा रुमाल शिल्प के लिए राष्ट्रीय मैरिट पुरस्कार हेतु चुना है। मस्तो देवी और दिनेश कुमारी को शीघ्र ही राष्ट्रीय मैरिट पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार के तहत प्रत्येक को 75,000 रुपए और कौशलता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बता दें कि बीते कुछ समय से चम्बा की अनेक युवतियों ने चम्बा रुमाल शिल्प की भव्यता से आकर्षित होकर इस कला को अपनी आजीविका का आधार बनाया है।

दिनेश कुमारी क्राफ्ट टीचर के पद से सेवानिवृत्त हैं। मस्तो देवी एक निजी प्रशिक्षण केंद्र में नवयुवतियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देती हैं। इन महिला कलाकारों द्वारा निर्मित चम्बा रुमालों के डिजाइन पद्मश्री चित्रकार विजय शर्मा और स्व. हंसराज धीमान ने तैयार किए थे। चम्बा शिल्प परिषद ने दोनों कलाकारों को बधाई दी है। निश्चय ही इन पुरस्कारों से पुन: चम्बा की कलात्मक धरोहर की गरिमा में वृद्धि हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!