10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका! मंडी में 400 पदों पर होगी  बंपर भर्ती, 3 अगस्त को इंटरव्यू

Edited By Vijay, Updated: 28 Jul, 2026 04:43 PM

there will be recruitment for 400 posts in mandi interview on august 3

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी सैक्टर में बेहतरीन करियर बनाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय मंडी के सौजन्य से बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में लगभग 400 पदों को भरने के लिए कैंपस साक्षात्कार का...

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी सैक्टर में बेहतरीन करियर बनाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय मंडी के सौजन्य से बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में लगभग 400 पदों को भरने के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंपस इंटरव्यू आगामी 3 अगस्त को खलियार स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं अथवा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण युवा पात्र होंगे। वेतनमान की बात करें तो 10वीं या 12वीं पास युवाओं को शुरूआत में 16,000 रुपए सीटीसी (11,000 रुपए इन-हैंड) वेतन दिया जाएगा। 3 माह का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद इसे बढ़ाकर 14,000 रुपए इन-हैंड कर दिया जाएगा। वहीं, होटल मैनेजमैंट या संबंधित ट्रेड के डिप्लोमा धारकों को सीधे 20,000 रुपए सीटीसी (14,000 रुपए इन-हैंड) का आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।

इस नौकरी की सबसे बड़ी खासियत कंपनी द्वारा दी जा रही सुविधाएं हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ और ईएसआईसी के साथ-साथ मुफ्त भोजन और आवास (रहना-खाना) की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को काम के साथ-साथ शिक्षा का लाभ भी मिलेगा। प्रशिक्षण और कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमैंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को ड्यूटी जॉइन करने से पहले दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 7 दिनों की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग अवधि के दौरान भी भोजन और आवास की व्यवस्था कंपनी द्वारा निःशुल्क की जाएगी। यहां तक कि युवाओं के घर से दिल्ली जाने का यात्रा व्यय (टिकट) भी कंपनी ही वहन करेगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं की नियुक्ति पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और गुजरात स्थित कंपनी के विभिन्न प्रतिष्ठानों में की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने अपील की है कि निर्धारित योग्यता वाले इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं। अभ्यर्थी 3 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार) में उपस्थित हों। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवाओं को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और उनकी स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो अपने साथ अनिवार्य रूप से लाने होंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!