Shimla: ठियोग अस्पताल में बीपी की मरीज को गलती से लगा दिया हार्ट का इंजैक्शन! मचा बवाल

Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2026 11:13 PM

theog

ठियोग अस्पताल में एक महिला मरीज को गलत इंजैक्शन लगाने का मामला संज्ञान में आया है जिसे लेकर महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ठियोग के संधु की रहने वाली महिला को उनके परिजनों द्वारा रक्तचाप बढ़ने की...

ठियोग (मनीष): ठियोग अस्पताल में एक महिला मरीज को गलत इंजैक्शन लगाने का मामला संज्ञान में आया है जिसे लेकर महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ठियोग के संधु की रहने वाली महिला को उनके परिजनों द्वारा रक्तचाप बढ़ने की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग महिला को चिकित्सकों द्वारा लिखा गया इंजैक्शन न लगाकर हृदय रोग का इंजैक्शन लगा दिया गया। उनका आरोप है कि यह इंजैक्शन किसी अन्य महिला मरीज को लगाया जाना था जो अस्पताल कर्मचारियों द्वारा पीड़ित महिला को लगाया गया है। 

परिजनों का आरोप यह भी है कि इस पूरे मामले को लेकर जब अस्पताल के चिकित्सकों तथा स्टाफ से बात की गई तो वह इसे लेकर आनाकानी करने लगे। महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाना में दी गई। बुजुर्ग महिला के पुत्र दिनेश तथा इंदु ने बताया कि पुलिस में शिकायत देने के बाद अस्पताल कर्मचारियों द्वारा मुद्दे को लेकर माफी मांगी गई है और महिला मरीज को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है, जहां उन्हें 12 घंटे चिकित्सा निगरानी में रखा जाएगा। इस मुद्दे को लेकर जब वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई तो काफी प्रयास के बाद भी उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

वहीं ठियोग अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में आई महिला को पैंटोप्रोल का इंजैक्शन लिखा गया था लेकिन जो इंजैक्शन लगाया गया है उसका असर आधे घंटे तक होता है, पूरे मामले की चिकित्सीय जांच की गई है महिला मरीज बिल्कुल स्टेबल है चिकित्सा निगरानी के लिए आईजीएमसी शिमला भी भेजा गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!