Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Sep, 2026 07:04 PM

shimla chandigarh developed

बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित हिम चंडीगढ़ सिटी को अति आधुनिक सुविधाओं से लैस और टिकाऊ शहरी क्षेत्र के रूप में प्रदेश सरकार विकसित करेगी।

शिमला (ब्यूरो): बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित हिम चंडीगढ़ सिटी को अति आधुनिक सुविधाओं से लैस और टिकाऊ शहरी क्षेत्र के रूप में प्रदेश सरकार विकसित करेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस प्रोजैक्ट की स्टेट की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही इस नए शहर का विकास कार्य शुरू करेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सरसा नदी के किनारे लगभग 9 किलोमीटर लंबे सुविकसित रिवरफ्रंट को परियोजना में शामिल किया जाए, ताकि शहर की सुंदरता और निवासियों को स्वच्छ, आकर्षक एवं मनोरंजन के लिए उपयुक्त सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सके। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!