Shimla: खुशखबरी! डिपुओं में बाजारों के मुकाबले सस्ती मिलेंगी दालें, जानें रेट लिस्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Sep, 2026 04:34 PM

shimla depot pulses affordable

डिपुओं मेें इस माह सस्ते राशन में दाल चना सहित तीनों दालें मिलेंगी। प्रदेश भर के कई डिपुओं में पिछले 3 माह से दाल चना की सप्लाई नहीं पहुंच रही थी लेकिन गोदामों में दाल की सप्लाई पहुंचनी शुरू हो गई है।

शिमला (राजेश): डिपुओं मेें इस माह सस्ते राशन में दाल चना सहित तीनों दालें मिलेंगी। प्रदेश भर के कई डिपुओं में पिछले 3 माह से दाल चना की सप्लाई नहीं पहुंच रही थी लेकिन गोदामों में दाल की सप्लाई पहुंचनी शुरू हो गई है। वहीं अन्य दालों की भी कमी थी लेकिन अब दालों की सप्लाई भी पहुंचने लगी है। ऐसे में 10 तारीख से पहले डिपुओं में दालें उपलब्ध होंगी और उपभोक्ताओं को सस्ती दालें मिलेंगी। वहीं ये दालें बाजारों से 40 से 25 रुपए तक सस्ती मिलेंगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग एवं निगम ने सितम्बर और अक्तूबर माह की जरूरत को देखते हुए 94,805 क्विंटल दालों की खरीद के ऑर्डर जारी पिछले माह में किए थे।

ऐसे में अब ये दालें पहुंचने लगी है। विभाग के अनुसार दालों की सप्लाई गोदामों में पहुंचनी शुरू हो गई है और डिपुओं में ये जल्द पहुंचेंगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया कि आगामी दो माह के लिए दालों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। सरकार का प्रयास है कि आम उपभोक्ताओं को बाजार की अपेक्षा कम दामों पर जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।

ये होंगे इस माह डिपुओं में दालों के दाम, बाजारों में 100 रुपए दाल चना व उड़द 145 रुपए
राशन डिपुओं में दाल चना बीपीएल उपभोक्ताओं को 61 रुपए प्रति किलो जबकि एपीएल उपभोक्ताओं को 67 रुपए प्रति किलो मिलेगी। जबकि बाजारों में मौजूदा समय में दाल चना 100 रुपए किलो मिल रही है। ऐसे में डिपुओं में उपभोक्ताओं को यह दाल 33 रुपए सस्ती मिलेगी। इसी प्रकार उड़द दाल बीपीएल को 92 रुपए और एपीएल उपभोक्ताओं को 97 रुपए प्रति किलो उपलब्ध करवाई जाएगी। जबकि बाजारों में यह दाल 145 रुपए किलो है।

ऐसे में यह दाल 48 रुपए सस्ती मिलेगी। मलका दाल की कीमत भी बाजार की तुलना में कम रखी गई है। बीपीएल उपभोक्ताओं को यह 67 रुपए प्रति किलो, जबकि एपीएल उपभोक्ताओं को 72 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगी। ऐसे में यह दाल डिपुओं में 28 रुपए सस्ती मिलेगी।

सरकार सस्ते राशन उपभोक्ताओं को सस्ता राशन उपलब्ध करवाने का कर रही प्रयास
उधर निगम व विभाग अधिकारियों का कहना है कि दो माह की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में दालों के ऑर्डर दिए गए हैं, ताकि प्रदेश के किसी भी राशन डिपो में सप्लाई प्रभावित न हो। सरकार लोगों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। चीनी भी सस्ते दाम पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!