Hamirpur: 16 केंद्रों में होगी तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

Edited By Vijay, Updated: 06 May, 2026 11:09 AM

technical university entrance exam to be held at 16 centers

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 9 व 10 मई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए 9704 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन आए हैं....

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 9 व 10 मई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए 9704 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन आए हैं, जिसमें बीटैक के लिए 5575 और बीफार्मेसी के लिए 3085 आवेदन शामिल हैं। वहीं बीटैक व बीफार्मेसी के लिए 380 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, जबकि एमबीए के लिए 303 व एमसीए के लिए 262 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 

तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने बताया कि 9 मई को सुबह के सत्र में 9 से 11 बजे तक बीएससी एचएम एंड सीटी/बीएचएमसीटी और एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि 10 मई को सुबह के सत्र में 9 से 11 बजे तक एमएससी भौतिक विज्ञान, 9 से सवा 12 बजे तक बीटैक व बीफार्मेसी की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं 10 मई को ही सायं के सत्र में 2 से 4 बजे तक एमसीए, एमबीए व एमबीए पर्यटन की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 मई को प्रस्तावित विषयों की प्रवेश परीक्षा के लिए एक ही परीक्षा केंद्र तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर ही स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा 10 मई को सुबह के सत्र में प्रस्तावित परीक्षा 16 केंद्रों पर होगी।

प्रदेशभर में ये रहेंगे परीक्षा केंद्र
इसमें राजकीय महाविद्यालय चम्बा, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला व डीएवी कॉलेज कांगड़ा, राजकीय महाविद्यालय ऊना, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर, गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी और तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर हमीरपुर, शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी चांदपुर घुमारवीं, अभिलाषी बीएड कॉलेज नेरचौक और सिरड़ा कालेज नौलखा सुंदरनगर, कुल्लू में विनायक फार्मेसी कॉलेज गड़सा, सोलन में अवस्थी कॉलेज नालागढ़, एलआर कॉलेज सोलन, सिरमौर में हिमालयन इंजीनियरिंग कॉलेज कालाअम्ब, शिमला में राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा) और आईटीआई शिमला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं व सभी अभ्यर्थी तकनीकी विश्वविद्यालय की वैबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!