Kangra: सरकारी राशन की कालाबाजारी का पर्दाफाश! आटे की 22 बोरियाें से लदी पिकअप जब्त, चालक समेत 2 पर केस दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2026 02:13 PM

pickup loaded with 22 sacks of government flour seized

सरकारी राशन की संभावित कालाबाजारी पर प्रहार करते हुए हरिपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुलेर चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप से सरकारी डिपो में सप्लाई होने वाले गेहूं के आटे की 22 बोरियां बरामद की हैं।

हरिपुर (गगन): सरकारी राशन की संभावित कालाबाजारी पर प्रहार करते हुए हरिपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुलेर चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप से सरकारी डिपो में सप्लाई होने वाले गेहूं के आटे की 22 बोरियां बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक सहित दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हरिपुर थाना प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब सात बजे गुलेर चौक पर रूटीन नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान नंदपुर-भटोली की ओर से आ रही एक बोलेरो पिकअप (HP36C-1140) को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने वाहन के डाले की तलाशी ली तो उसमें सरकारी डिपो में सप्लाई किए जाने वाले गेहूं के आटे की 22 बोरियां लदी हुई पाई गईं।

आटे के संबंध में संतोषजनक जवाब और वैध दस्तावेज पेश न कर पाने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मामले में पिकअप चालक रोहित निवासी बाई, तहसील डाडासीबा और उसके साथ बैठे श्रवण कुमार निवासी चनौर, तहसील डाडासीबा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 और 7 के तहत हरिपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आटे की बोरियों के साथ पिकअप और उसकी चाबी को अपने कब्जे में ले लिया है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस ने मौके की पूरी कार्रवाई ई-साक्ष्य एप के माध्यम से भी दर्ज की है।

पुलिस अब इस पूरे मामले की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को जोड़ने में जुट गई है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि भारी मात्रा में यह सरकारी आटा किस डिपो या गोदाम से निकाला गया था, किसके नाम पर जारी हुआ था और इसे बेचने के लिए कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ यह भी जांचेगी कि क्या यह गिरोह पहले भी इस तरह की तस्करी में शामिल रहा है।

जांच में सामने आएगी पूरी तस्वीर : एसपी
एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गहनता से यह जांच कर रही है कि आटे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका गंतव्य क्या था। इस पूरे रैकेट में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!