Hamirpur: ममता बनर्जी मॉडल पर चल रही सुक्खू सरकार : राजेंद्र राणा

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jun, 2026 06:43 PM

sujanpur mamata banerjee  sukhu government

हिमाचल भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल की सुक्खू सरकार को ममता बनर्जी की पूर्व सरकार के साथ जोड़ते हुए जोरदार हमला बोला है।

सुजानपुर (अश्वनी): हिमाचल भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल की सुक्खू सरकार को ममता बनर्जी की पूर्व सरकार के साथ जोड़ते हुए जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ममता बनर्जी सरकार का मॉडल अपनाकर काम कर रहे हैं और आम जनता को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में कानून के शासन की बजाय तानाशाही का माहौल बनाया गया है तथा विरोधियों को निशाना बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि विमल नेगी प्रकरण में सीबीआई जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सीबीआई जांच की मांग को बार-बार क्यों ठुकराया गया, दोषी अधिकारियों को बचाने के प्रयास क्यों हुए और सरकार को आखिर किस बात का डर था। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े कई पहलुओं पर अभी और खुलासे होने बाकी हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने झूठे वायदों के नाम पर प्रदेश की जनता को ठगा है। विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को सुशासन देने की बजाय आपसी खींचतान और अंतर्कलह में उलझी हुई है। राजेंद्र राणा ने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार के कार्यकाल का मूल्यांकन कर रही है और समय आने पर अपना फैसला सुनाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!