Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jul, 2026 07:58 PM

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार सदन की गरिमा और संसदीय नियमों की अनदेखी कर असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं तथा बिना तथ्यों के आरोप लगाकर देश को गुमराह...
हमीरपुर (राजीव): सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार सदन की गरिमा और संसदीय नियमों की अनदेखी कर असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं तथा बिना तथ्यों के आरोप लगाकर देश को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सदन का दुरुपयोग करने और निराधार आरोप लगाने के लिए देश के युवाओं तथा केंद्रीय गृह मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यदि राहुल गांधी ने किसी छात्र के लिए इडियट जैसे शब्द का प्रयोग किया है तो यह देश के युवाओं का अपमान है और इसके लिए उन्हें सबसे पहले देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी ने यह शब्द स्वयं के लिए प्रयोग किया है तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि यह आत्मबोध का संकेत है कि उन्होंने स्वयं अपनी वास्तविकता स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि आज भी उन्होंने सदन का दुरुपयोग कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, जिसके लिए उन्हें सदन में केंद्रीय गृह मंत्री से भी माफी मांगनी चाहिए।