Hamirpur: स्टाफ नर्स के 71 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए नाम

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jul, 2026 04:28 PM

hamirpur batch wise recruitment

स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्सों के 71 पदों को भरने के लिए बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 28 पदों के लिए दिसम्बर 2010 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र हैं।

हमीरपुर (ब्यूरो): स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्सों के 71 पदों को भरने के लिए बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 28 पदों के लिए दिसम्बर 2010 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र हैं। वहीं सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 7 पदों के लिए जून 2011, सामान्य डब्ल्यूएफएफ वर्ग के 1 पद के लिए दिसम्बर 2012, अनुसूचित जाति के 13 पदों के लिए दिसम्बर 2013, अनुसूचित जाति बीपीएल के 3 पद के लिए दिसम्बर 2014, अनुसूचित जाति डब्ल्यूएफएफ के 1 पद के लिए दिसम्बर 2017, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13 पदों के लिए दिसम्बर 2012, अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल के 3 पद के लिए दिसम्बर 2013 और अनुसूचित जनजाति के 2 पदों के लिए दिसम्बर 2013 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र होंगी। उन्होंने बताया कि बैचवाइज भर्ती के लिए अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर सूची में अपना नाम देख लें और अगर सूची में उनका नाम नहीं है तो वे 22 जुलाई से पहले विभाग की वैबसाइट ईईएमआईएसएचपीजीओवी इन पर अपना नाम ऑनलाइन दर्ज करवा दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!