Edited By Kuldeep, Updated: 28 Jul, 2026 05:42 PM

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटैक व बी.फार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री) की चौथे चरण की ऑनलाइन काऊंसलिंग में 1677 सीटें आबंटित कीं।
हमीरपुर (ब्यूरो): प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटैक व बी.फार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री) की चौथे चरण की ऑनलाइन काऊंसलिंग में 1677 सीटें आबंटित कीं। बीटैक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सीटें का आबंटन एचपीसीईटी की मैरिट और अभ्यर्थियों द्वारा चुने शिक्षण संस्थानों के विकल्प के आधार पर किया है, जबकि बी.फार्मेसी की 438 सीटें 12वीं की मैरिट के आधार पर आबंटित की गईं। इसके अलावा एम.फार्मेसी के पहले चरण की ऑनलाइन काऊंसलिंग में 10 सीटें आबंटित की गईं।
इस अवसर पर तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक डा. राजेश कुमार ने कहा कि बीटैक व बी.फार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री) में तकनीकी विश्वविद्यालय सहित संबंधित निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों में बीटैक (डायरैक्ट एंट्री) और बी.फार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री) की 1677 सीटें आबंटित की गईं। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को सीटें आबंटित की गई हैं, उन्हें 30 जुलाई तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी, जहां उसे सीट मिली है। वहीं जो अभ्यर्थी तय तिथि को 5 बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट नहीं करेगा, वह सीट खाली मानी जाएगी।
लेटरल एंट्री में आज आबंटित होंगी सीटें
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की बी.फार्मेसी व बीटैक (लेटरल एंट्री) की पहले चरण की ऑनलाइन काऊंसलिंग 29 जुलाई को होगी। डिप्लोमा की मैरिट के आधार पर बी.फार्मेसी और बीटैक (लेटरल एंट्री) की सीटें आबंटित की जाएंगी। वहीं बी.आर्क की ऑनलाइन काऊंसलिंग के पहले चरण की सीटें भी 29 जुलाई को नाटा के मैरिट पर आबंटित की जाएंगी, वहीं एमटैक की पहले चरण की ऑनलाइन काऊंसलिंग 29 जुलाई को ही होगी।