Hamirpur: राजनीतिक शास्त्र और कला अध्यापकों की परीक्षाएं 29 को

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jul, 2026 05:51 PM

hamirpur political science art teacher examination

चयन आयोग हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।

हमीरपुर (अजय): चयन आयोग हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों पोस्ट कोड 26028 की परीक्षा 29 जुलाई को 2 शिफ्टों में सुबह 9 से साढ़े 10 बजे तक और दोपहर साढ़े 12 से 2 बजे तक होगी, जबकि ड्राइंग टीचर पोस्ट कोड 26022 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को 4 से साढ़े 5 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से 1 सप्ताह पहले आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी. जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकेंगे। वहीं रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वैबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल पर ताजा स्टेटस चैक करते रहने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!