Hamirpur: धरियाणा में पड़ोसी के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हथियाने का आरोप

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 12:52 PM

hamirpur neighbor fraud

जिला के धरियाणा ब्राह्मणा (चौकी क्षेत्र) में एक व्यक्ति को पड़ोसी से मदद लेना काफी भारी पड़ा। पड़ोसी ने एग्रीमैंट का हवाला देकर पहले तो धोखे से पावर ऑफ अटॉर्नी हासिल की और उसके उपरांत पीड़ित शिकायतकर्त्ता की जमीन को अपने नाम करवा लिया।

हमीरपुर (अजय): जिला के धरियाणा ब्राह्मणा (चौकी क्षेत्र) में एक व्यक्ति को पड़ोसी से मदद लेना काफी भारी पड़ा। पड़ोसी ने एग्रीमैंट का हवाला देकर पहले तो धोखे से पावर ऑफ अटॉर्नी हासिल की और उसके उपरांत पीड़ित शिकायतकर्त्ता की जमीन को अपने नाम करवा लिया। इस मामले की शिकायत राजकुमार निवासी धरियाणा ब्राह्मणा जिला हमीरपुर ने पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्त्ता राजकुमार ने बताया कि उसने किसी बैंक से लोन लिया हुआ था, जब वह लोन की किस्तों की समय पर अदायगी नहीं कर सका तो बैंक द्वारा उसे नोटिस जारी किए गए। इसके चलते उसने  अपने पड़ोसी से मदद की गुहार लगाई। 

इस दौरान उसके पड़ोसी ने एग्रीमैंट के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी पर धोखे से उसके हस्ताक्षर ले लिए और बाद में उसकी मिलकीयत भूमि को अपने नाम करवा लिया। शिकायतकर्त्ता राजकुमार ने यह भी बताया है कि उसके पड़ोसी ने खाली चैक पर भी उससे हस्ताक्षर करवाए हैं।  हालांकि इस मामले में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस छानबीन के उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा, परंतु पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!