पॉलटैक्नीक कॉलेज में रैगिंग मामला : द्वितीय सैमेस्टर का एक छात्र गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2019 09:05 PM

student arrested in ragging case

कांगड़ा पॉलटैक्नीक कॉलेज में रैगिंग मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार हुआ युवक द्वितीय सैमेस्टर का विद्यार्थी है।

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा पॉलटैक्नीक कॉलेज में रैगिंग मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार हुआ युवक द्वितीय सैमेस्टर का विद्यार्थी है। थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने छानबीन करते हुए बुधवार को कॉलेज में जाकर छात्र के बयानों के आधार पर पुलिस ने द्वितीय सैमेस्टर के एक विद्यार्थी को गिरफ्तार किया है।

कानूनी विशेषज्ञों से ली जा रही सलाह

उन्होंने बताया कि अन्य 2 के  खिलाफ जो आरोप लगे हैं उसके लिए कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। उन्होंने बताया कि ये दोनों विद्यार्थी प्रथम सैमेस्टर के छात्र हैं और जब कुछ सीनियर छात्र जूनियर की रैगिंग करते हंै तो उनके खिलाफरैगिंग का मामला बनता है इसलिए कानूनी विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी हो गया है। उल्लेखनीय है कि 10 दिन पहले बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा के प्राचार्य ने रैगिंग के मामले में थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!