नालागढ़ की सरिया फैक्ट्री में जोरदार धमाका ,4 मजदूर झुलसे, 1 की मौत

Edited By Simpy Khanna, Updated: 27 Dec, 2019 12:50 PM

strong explosion in saliya factory of nalagarh 4 workers scorched 1 dead

हिमाचल के जिला नालागढ़ में एक हादसा हो गया। यहां सरिया फैक्ट्री में धमाका हो गया जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई और 4 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

नालागढ़ : हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल के गांव में स्थित सिद्धिविनायक सरिया फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई और 4 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जब मजदूर भट्ठी पर काम कर रहे थे तो अचानक धमाका हो गया जिससे मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!