Chamba News: रसोईघर में खाना बनाते समय फटा गैस सिलैंडर, आग बुझाते युवक झुलसा

Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2026 07:36 PM

gas cylinder exploded while cooking young man got burnt

चम्बा शहर से सटी साच पंचायत के नगोड़ी गांव में एक घर के रसोईघर में अचानक सिलैंडर फट गया, जिसके चलते एक युवक झुलस गया है। घायल युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए चम्बा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल...

चम्बा (रणवीर): चम्बा शहर से सटी साच पंचायत के नगोड़ी गांव में एक घर के रसोईघर में अचानक सिलैंडर फट गया, जिसके चलते एक युवक झुलस गया है। घायल युवक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए चम्बा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब अरुण कुमार अपने रसोईघर में खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलैंडर ने आग पकड़ ली  और थोड़ी ही देर बाद उसमें धमाका हो गया। देखते ही देखते आग पूरे रसोईघर में फैल गई। अरुण ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस कोशिश में उसकी बाजू बुरी तरह झुलस गई। सिलैंडर में हुए धमाके और आग की लपटों को देखकर नगोड़ी गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारण रसोईघर में रखा सारा कीमती सामान और वहां रखी लकड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, जिससे आग घर के अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को भी हादसे की सूचना दे दी। घटना की सूचना मिलते ही साच ग्राम पंचायत की प्रधान दीपिका भारद्वाज भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और नुक्सान की पूरी जानकारी जुटाई। प्रधान दीपिका भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने भी अपनी तरफ से अग्निशमन विभाग को इस हादसे के बारे में सूचित कर दिया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!